लेख में आगे विस्तार से पढ़िए बर्थडे विशेज फॉर मामा।
मामा जी के लिए जन्मदिन की शुभकामनाये – 55+ Birthday Quotes For Mamaji | मामा का जन्मदिन | Birthday Shayari For Mama In Hindi
‘ जन्मदिन मुबारक हो मामा जी ’, क्यों न ये बोलने से अच्छा है आप मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं कुछ खास तरीके से दें। तो यहां दिए गए मामा जी के लिए प्यारे-प्यारे बर्थडे विशेज आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए या सीधे अपने मामा जी को मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। तो मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यहां से चुनें कुछ खास विशेज।
- हर गम से आप अंजान रहें,
होठों पर आपके सदा मुस्कान रहे,
महक उठे जिसके साथ आपकी ये जिंदगी,
खुदा करे वो इंसान सदा आपके पास रहे।
विश यू अ वेरी वेरी हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- हर बुलंदी पर हो नाम आपका,
धरती क्या चांद पर भी हो मुकाम आपका,
थोड़ी बहुत दौलत का क्या लेना,
खुदा करे सारा जहान हो आपका।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- मांगते हैं हम दुआ ये खुदा से,
चाहते हैं खुशी आपकी हमेशा पूरे ईमान से,
आप यूं ही हमेशा मुस्कुराते रहें दिल-ओ-जान से।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी।
- उस दिन तो उस खुदा ने भी जश्न मनाया होगा,
जिस दिन उसने मामा जी आपको बनाया होगा।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी।
- ईश्वर हमेशा बुरी नजर से बचाए आपको,
हमेशा सूरज की तरह चमकता बनाए रखे आपको,
आप हो हमारे परिवार की जान,
वो खुदा यूं ही हमेशा सेहतमंद बनाए रखे आपको।
प्यारे मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- लिख दूं आपकी उम्र मैं चांद-सितारों से,
चमक उठे हमेशा आपका जीवन फूल-बहारों से,
आते हो जब आप तो महफिल भर उठती है हसीन नजारों से।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- ये मेरी दिल से दुआ है कि आप हमेशा सलामत रहें,
खुदा आपके जीवन को खुशियों से रोशन कर दे,
और पूरी जिंदगी आपके चेहरे पर ये मुस्कान बनी रहे।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- जन्मदिन पर ये नजराना ले लो हमसे,
खास दुआएं कुछ जिंदगी की ले लो हमसे,
भरे जो आपके जीवन में रंग,
वो प्यारी सी मुबारक बाद तो ले लो हमसे।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी।
- ऐसा क्या दूं मैं आपको कि आप इस खास मौके पर खिल उठें,
बस उस खुदा से ये दुआ है मेरी कि वो आपकी तकदीर बना दे।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- यूं ही हमेशा अपनों से मिलके आपका दिल खिल जाए,
कभी शिकन ना हो दुख की चेहरे पर,
भगवान करे आपको आपके जीवन की सारी खुशियां मिल जाए।
- है मेरी दिल से ये दुआ, जहां भी रहें खुश रहें आप,
मिले ना कोई गम, सदा यूं ही मुस्कुराते रहें आप।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी!
- हर तरफ आपकी ही बात हो,
हर तरफ खुशियों की ही बरसात हो,
हम करते हैं दुआ मामा जी,
कि आपके हर जन्मदिन पर यूं ही हम साथ हो।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- जन्मदिन का तोहफा क्या दूं मैं आपको,
आप तो खुद में हमारे लिए एक तोहफा हैं।
प्यारे मामू, हैप्पी बर्थडे।
- खुदा लंबी उम्र दे आपको,
खिलता गुलाब महक दे आपको,
उगता हुआ सूरज दे किरणें,
चांद से शीतलता मिले आपको।
जन्मदिन का ये खास मौका मुबारक हो आपको।
- है दिल से ये मेरी दुआ कि आप हमेशा सलामत रहें,
हम सब के साथ आपका साथ यूं ही बना रहे,
हो हर इच्छा पूरी आपकी,
हर पल आपका घर-परिवार खुशियों से भरा रहे।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- आपके लबों पे हमेशा मुस्कान रहे,
हर दुख आप से अनजान रहे,
खुशियां चुमे आपके कदम,
बस यही दुआ देते हैं हम।
मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
- आपका ये जन्मदिन है बहुत ही खास,
क्योंकि आप तो हैं हमारे दिल के बिल्कुल ही पास।
विश यू अ वेरी-वेरी हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- बागों ने तो फूलों का तोहफा भेजा है,
फूलों ने भी खुशबू का तोहफा भेजा है,
सूरज ने अपनी किरणों को भेजा है,
मुबारक हो आपको आपका ये जन्मदिन,
क्योंकि हमने आपको तहे दिल से ये पैगाम भेजा है।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- भगवान मेरे मामा का दामन तू खुशियों से भर दे,
उनके जन्मदिन पर उनकी कोई इच्छा ही पूरी कर दे।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- हमेशा हर पल यूं ही खुश रहो आप,
सफलता हो हमेशा आपके साथ,
हर साल यूं ही जन्मदिन मनाते रहो आप।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी।
पढ़ते रहिए हैप्पी बर्थडे मामा जी कोट्स
- मुझे ये भरोसा है कि आपका ये जन्मदिन आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, प्यार और आनंद लेकर आएगा। हैप्पी बर्थडे मामा जी!
- जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मामा जी, दुनिया के सारे रंग आपके जीवन को खुशियों से रंग दें, आप हमेशा खुश रहें।
- आपके साथ समय बिताने से मेरी खुशियां हमेशा बढ़ती ही हैं। आज इस खास मौके को और अधिक अच्छा बनाते हैं, आपको आपके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं।
Read more: 200 Best Whatsapp Statuses
- प्यारे मामा जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, हम भगवान से ये प्रार्थना करते हैं कि वो आपकी सारी इच्छाओं को पूरा करें। हैप्पी बर्थडे!
- आपने हमेशा हमें प्यार किया है, हमारी हर छोटी-बड़ी जिद को पूरा किया है, आपको मामा के रूप में पाकर हम खुद को धन्य मानते हैं। हैप्पी बर्थडे मामा जी!
- आप मेरे मामा ही नहीं, बल्कि सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। मैं आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हूं। प्यारे मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- मेरे आदरणीय मामा जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करे। हैप्पी बर्थडे।
- अनुभवी, दयालु और हर मुद्दे पर खुलकर बात रखने वाले मेरे प्रिय मामा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, भगवान आपको सदैव खुश रखे।
- मेरे प्यारे मामा जी, आपके ऊपर हमेशा भगवान का आशीर्वाद बना रहे। आप जहां भी रहें हमेशा खुश रहें, इसी तरह हर साल अपना जन्मदिन मनाते रहें। जन्मदिन मुबारक हो मामा जी!
- आपके जीवन का ये नया साल आपके लिए खुशियों भरा हो, समय का नया पहिया आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। आपको आपका जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो प्रिय मामा जी।
- मेरे दिल के करीब प्रिय मामा जी को उनके जन्म दिवस की लाख-लाख बधाईयां, भगवान आपकी हर इच्छा पूरी करे। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- भगवान आपको इस खास दिन पर सारी दुनिया की खुशी दे, आप जहां भी हों हमेशा खुश रहें। जन्मदिन की खूब सारी बधाई मामा जी।
- जन्मदिन के इस खास मौके पर भगवान की कृपा बनी रहे आप पर, खुशियां दे दरवाजे पे दस्तक, हंसी बनी रहे आपके चेहरे पर, आपका दिन शुभ रहे। हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- मेरे मामा जी हैं त्याग की मूरत, उनका हर दिन, हर साल और हर जन्मदिन हो खूबसूरत। जन्मदिन मुबारक हो मामा जी।
- उम्र तो बस एक नंबर है, मामू आप तो हमारे सिकंदर हैं। हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- मामा आज आप जो भी चाहें आपको सब मिलेगा, लेकिन हमें हमारी मामी का तोहफा कब मिलेगा। जन्मदिन मुबारक हो मामा जी।
- मामा जी आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां, आपको ढेर सारा प्यार और जीवन के नए साल के लिए शुभकामनाएं।
- मैं बहुत खुशनसीब हूं जो आप मेरे मामा हैं। खुशी हो या गम हर वक्त मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे प्यारे मामा जी।
- भगवान करे आसमान की बुलंदियों पर आपका नाम हो और आपके कदमों में सारा जहान हो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मामा जी।
- आपके इस जन्मदिन पर भगवान आपको दीर्घायु दे और आपका दामन खुशियों से भर दे। हैप्पी बर्थडे मामू।
लेख में आगे पढ़िए मामा जी के लिए बर्थडे शायरी
- प्यारे मामा जी, आपको जन्मदिन का ये खास लम्हा मुबारक हो,
खुशियों से भरी जिंदगी की सौगात मुबारक हो,
दिल से हमारी एक ही इच्छा,
मामा आप हमेशा ऐसे ही हमारे साथ रहो।
जन्मदिन की बधाइयां!
- आपकी जिंदगी की हर रात सुहानी हो,
जहां भी आप रखें कदम वहां फूलों की बरसात हो।
हैप्पी बर्थडे मामू जान।
- अपने इस जन्मदिन पर हमसे कुछ खास दुआएं ले लो मामा जी,
जल्दी से शादी करके इस घर के सूनेपन को खुशियों से भर दो मामा जी,
हमारे लिए एक प्यारी सी मामी जल्दी ला दो मामा जी।
हैप्पी बर्थडे मामा जी!
- आपके जन्मदिन पर चांद चांदनी लेकर आए,
चिड़िया खुशियों के गीत गुनगुनाए,
भगवान करे मुझे इस साल प्यारी सी मामी मिल जाए।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी!
- भगवान हर बुरी नजर से मेरे मामा को बचाए,
चांद तारों से उनकी जिंदगी सजाए,
गम कभी भी उनके पास न भटके,
हर सवेरा खुशियों की बहार लेकर आए।
प्यारे मामू को जन्मदिन मुबारक हो।
- जैसे मां और पापा से होता है परिवार पूरा,
वैसे ही मामा से होता है ननिहाल का सुख पूरा,
बिन मामा के नानी का घर है अधूरा,
ये मामा ही तो हैं, जो देते हैं प्यार ढेर सारा।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- हर राह आपकी आसान हो,
और हर राह पे मिले खुशियां हजार,
हर दिन खूबसूरत हो आपका,
बस यही दुआ करते हैं हम हर बार।
मामाजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- आपके जीवन में कभी ना हो गम,
आशीर्वाद मिले सब से,
सहयोग मिले अपनों का,
और प्यार मिले सब से,
बस यही दुआ है रब से।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
- हर रक्षाबंधन पर मां को रहता है जिसका इंतजार,
हम सब भी करते हैं उन्हें ढेर सारा प्यार,
मामा जी को जन्मदिन का ये खास अवसर मुबारक हो,
दुआ है हमारी कि खुशियों के उपहार से भरा हो आपका संसार।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी!
- उगता सूरज किरण दे,
खिलता गुलाब दे महक,
हम तो कुछ देने के काबिल नहीं,
खुदा हमारी उम्र दे दे आपको।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी!
- दिल को झुका के दुआ मांगते हैं,
हर दिन हो आपके घर खुशियों का बसेरा,
आप कभी न देखो अपनी जिंदगी अंधेरा,
हंसते हुए देखो आप हर रोज सवेरा।
मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- आपके जन्मदिन पर खूबसूरत दुआएं भेज रहे हैं,
तोहफे में फिजाएं भेज रहे हैं,
खुशियों से महके जिंदगी आपकी,
ऐसी मुबारकबाद भेज रहे हैं।
मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- हर वक्त आपके चेहरे पर मुस्कान रहे,
गम से आप बिल्कुल अंजान रहे,
महक उठे जिंदगी आपकी जिसके पास होने से,
आपको जीवनसाथी के रूप में ऐसा इंसान मिले।
जन्मदिन की शुभकामनाएं मामा जी।
- टेस्टी केक खाने का मौका मिल गया,
प्यारे मामा का जन्मदिन जो आ गया।
हैप्पी बर्थडे मामू।
- फूलों से भरी वादियों में हो बसेरा आपका,
तारों की झिलमिलाती रात के बाद रोशन सवेरा हो आपका,
जन्मदिन पर आपकी, दिल से यही दुआ करते हैं मामा जी,
हमारे हिस्से की खुशियों पर भी हक हो आपका।
मामा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
- जन्मदिन पर आपकी ऐसी क्या दुआ मांगे,
कि आपके लबों पर खुशी आ जाए,
सितारों से भी रोशन तकदीर दे खुदा आपको,
कि गम कभी न पास आए।
जन्मदिन मुबारक हो मामा जी!
- आपके चेहरे की ये मुस्कान यूं ही बनी रहे,
नाम आपका हमेशा यूं ही रोशन रहे,
गम से आपका नाता ना रहे,
इस दुनिया की हर खुशी आपको मिलती रहे।
हैप्पी बर्थडे मामा जी।
जन्मदिन साल में एक बार आता है और ये दिन बाकी दिनों के मुकाबले काफी खास होता है। इस मौके पर नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों में काफी शुभकामनाएं दी जाती हैं। ऐसे में जब सबसे प्यारे शख्स का जन्मदिन यानी कि मामा जी का बर्थडे हो तो बात कुछ और ही होती है। मम्मी हो या फिर पापा, नाना हो या फिर नानी सबके चहेते मामा जी का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए हर कोई अपने स्तर पर प्रयास करता है। आप भी अपने मामा जी का बर्थडे खास बनाने के लिए उन्हें यहां दिए गए बर्थडे विशेज में से अपना पसंदीदा संदेश चुनकर भेज सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यहां दिए गए मामा के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं आपको पसंद आए होंगे। तो आप अपने मामा के चेहरे पर मुस्कान लाने में देर ना करे, इनमें से अपना पसंदीदा कोट्स, स्टेटस चुनकर उन्हें भेजें। इसी तरह के आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहिए स्टाइलक्रेज के साथ।
Subscribe to our newsletter
Stylecraze will send you personalised content 1 per day
Subscribe to our newsletter
Stylecraze will send you personalised content 1 per day Skin care haircloth Eye Makeup beauty fashion Stylecraze Stylecraze be this article helpful ?YesNo
Related
The follow two tabs change content below .
- Author
Aviriti Gautam
आवृति गौतम ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत … more